खरसिया के चार गाँव के 27 लोगो ने थामा कांग्रेस का हाथ !

Ramesh agrawal
0

खरसिया विधानसभा में जनसंपर्क के बीच कांग्रेस का हाथ थामकर  विधायक के सामने पार्टी में शामिल हुए लोग                                        

खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क एवं भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम दर्रामुड़ा में कांग्रेस को नई मजबूती मिली। गत 17 अक्टूबर को खरसिया विधायक  पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने ग्राम गिण्डोला, दर्रामुड़ा, भगोराडीह और कोंहारडीपा पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान ग्राम दर्रामुड़ा के 27 लोगों ने कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर अपने परिवार सहित कांग्रेस में प्रवेश किया। विधायक उमेश पटेल ने नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में दर्रामुड़ा में हुए कांग्रेस प्रवेश के साथ नवरात्रि पर्व के अवसर पर धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करना भी शामिल रहा।

इन 27 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
ग्राम दर्रामुड़ा में कांग्रेस में शामिल होने वालों में कीर्तन लाल पटेल, सीताराम पटेल, राधेश्याम पटेल, प्रेमसिंधु पटेल, बोधराम पटेल, सुरूति लाल पटेल, चुन्नीलाल पटेल, कौशल पटेल, चीतराम पटेल, त्रिलोचन पटेल, शांतिलाल पटेल, विजय पटेल, केशव पटेल, छविलाल पटेल, कीर्तिराम पटेल, नरेंद्र पटेल, अमरनाथ पटेल, पंकज पटेल, अजय पटेल, केदार पटेल, राज पटेल, लीलेश पटेल, पुनेश पटेल, सुमन पटेल, रमन पटेल, खुशराम निषाद और श्याम कुमार निषाद के नाम शामिल हैं। इन सभी ने अपने परिवार सहित विधायक उमेश पटेल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उमेश पटेल ने सभी का स्वागत करते हुए कांग्रेस परिवार में उनका अभिनंदन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top