नपा अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे की पहल पर शहर के 2 प्रमुख स्थानों पर लोगो की सुविधा के लिए लगेंगी हाई मास्ट लाइट !

Ramesh agrawal
0
नपा अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे की पहल पर शहर के 2 प्रमुख स्थानों पर लोगो की सुविधा के लिए लगेंगी हाई मास्ट लाइट !
सारंगढ़ । नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे की पहल पर शहर में प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए दो स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने का टेंडर जारी किया गया है। नपा द्वारा जारी टेंडर के अनुसार - वार्ड क्र. 09 भारत माता चौक में हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य, वार्ड क्र. 02 गढ़ चौक में हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य होना है। दोनों कार्यों की लागत 7.08 लाख रुपये आंकी गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्यादेश दिनांक से 2 माह के भीतर दोनों स्थानों पर लाइट स्थापना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top