पुसौर के औरदा में हवाई पट्टी एयरपोर्ट निर्माण के लिए सरकार के किसान विरोधी नीतियों का छत्तीसगढ़ किसान सभा ने किया जोरदार विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौंपा ज्ञापन !
सितंबर 21, 2026
0
रायगढ! आज रायगढ जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर तक छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में पुसौर ब्लाक के औरदा ग्राम में सरकार द्वारा प्रस्तावित हवाई अड्डा एयरपोर्ट निर्माण का विरोध करते हुए,छतीसगढ़ किसान सभा के सैकड़ो प्रभावित किसानों ने विरोध मार्च निकाला,और कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मांग पत्र के माध्यम से प्रभावित ग्राम औरदा के किसानों की भूमि अधिग्रहण का विरोध जताया, साथ ही औरदा में एयरपोर्ट हवाई पट्टी निर्माण के मद्देनजर औरदा गांव में संचालित शासकीय हाईस्कूल को तोड़कर हटाने एवं भूमि अधिग्रहण में अनियमितता व जन आकांक्षाओं के विरुद्ध प्रक्रिया अपनाते हुए किये गए सर्वे कार्य और इस प्रक्रिया के लिए धारा 11 लगाए जाने का भी ब्यापक विरोध करते हुए,धारा 11 लगाने को गलत बताते हुए,धारा 11 को निरस्त करने हटाने की मांग की गई हैं, ग्रामीणों एवं किसानों का आरोप हैं, कि सरकार द्वारा गांव के किसानों के साथ अन्याय पूर्ण कार्यवाही की जा रही हैं, साथ ही गाँव के बच्चों के हाईस्कूल को तोड़ने से पहले गांव के बच्चों के शिक्षा में ब्यवधान न हो इसलिए पहले स्कूल भवन का निर्माण करवाकर प्रस्तावित हाई स्कूल भवन को हटाया जाय! वही दूसरी ओर किसानों की भूमि अधिग्रहण में भी राजस्व विभाग के द्वारा अनियमितता एवं भेदभावपूर्ण प्रक्रिया का आरोप भी किसान सभा के नेताओ ने लगते हुए औरदा में एयरपोर्ट निर्माण को स्थानीय किसानों एवं ग्रामीण जनता के हितों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए रद्द किया जाए,और गरीब किसानों के परिवार को भी सुरक्षा प्रदान की जाय!
Tags

