मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि महाराजा श्री अग्रसेन प्रीमियर लीग डे-एंड-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में समाज के 18 गोत्रों के नाम से 18 टीमें मैदान में उतरेंगी। प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी होंगे। खिलाडिय़ों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिससे प्रतियोगिता को लेकर समाज के युवाओं और खिलाडिय़ों में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान नटवर स्कूल मैदान में दिन-रात क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को 61,000 नगद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 41,000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। जयंती के शुभारंभ अवसर पर 50 वर्ष का सफल वैवाहिक जीवन पूर्ण कर चुके समाज के दंपत्तियों का विशेष सम्मान किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार समाज के ऐसे 25 से अधिक जोड़े चिन्हित किये गए है। इन दंपत्तियों का जीवन समाज की नई पीढ़ी के लिए संस्कार, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों की प्रेरणादायी मिसाल है।
श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं जयंती आयोजन समिति प्रभारी अनूप बंसल, सचिन बंसल एवं रवि अग्रवाल (सी. ए.), महिला प्रभारी कविता बेरीवाल, आशा अग्रवाल एवं शालू गोयल!

