छाल पुलिस की तत्पर एवं सतर्क कार्यवाही से धरम खदान चोरी की घटना का दूसरे दिन ही कर दिया पर्दाफाश
अगस्त 08, 2026
0
रायगढ़, 8 अगस्त 2026 ! रायगढ़ पुलिस को सजग एवं तत्पर कार्यवाही के चलते जिले में घटित अपराधों में लगातार सफलता मिल रही है, इसी कड़ी में छाल पुलिस ने एसईसीएल छाल उपक्षेत्र की धरमखदान में ट्रांसफार्मर के पार्ट्स,केबल,पानी पंप के पार्ट्स एवं लोहे के पाइप चोरी के मामले का महज एक दिन के भीतर खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का लगभग ₹1.20 लाख का सामान तथा घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल सहित कुल करीब ₹3 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।
Tags

