रायगढ-06/08/26 ! एसईसीएल की छाल उपक्षेत्र अंतर्गत धरम खदान के दर्जनो ठेका मजदूरों ने आज रायगढ कलेक्टर के सामने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा कि हमे ओबी ठेकेदार सुनिल अग्रवाल के द्वारा निर्धारित मजदूरों के एचपीसी रेट की दर से बहुत कम दर पर भुगतान दिया जाता हैं, जिसमे भी ठेकेदार के द्वारा मासिक वेतन का 75% नगद एवं 25% बैंक खाते में भुगतान दिया जाता हैं, यह भी गलत प्रक्रिया अपनाई जा रही हैं!
इन मजदूरों ने ठेकेदार सुनील अग्रवाल पर निर्धारित दर से कम भुगतान करने एवं निर्धारित कार्य अवधि से प्रतिदिन तीन से चार घण्टे अधिक काम करवाने और शोषण करने का भी आरोप लगाया
रायगढ कलेक्टर कार्यालय से मिले कार्यवाही के आश्वासन से मजदूरों के द्वारा संतोष ब्यक्त किया गया!