पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर की पार्टी कार्यालय में फाँसी पर लटका मिला शव,पुलिस ने शुरू की जाँच !

Ramesh agrawal
0
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार के तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में उनके आवास से सटे टीएमसी कार्यालय के अंदर फंदे से लटका मिला है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच शुरू कर दी है. आशीष बनर्जी को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top