वरिष्ठ पत्रकार पंडित डॉ.पी.के.तिवारी पत्रकारिता व साहित्य में योगदान के लिए स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026 से होंगे सम्मानित ....

Ramesh agrawal
0
वरिष्ठ पत्रकार पंडित डॉ. पी.के. तिवारी  पत्रकारिता और साहित्य में योगदान के लिए  स्वतंत्रता  गौरव सम्मान 2026 से होंगे सम्मानित ....
वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे
रायपुर । रायपुर शहर के  वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं चिंतक संपादक पंडित डॉ. पी.के. तिवारी पिछले तीन दशकों से पत्रकारिता और साहित्य सृजन में सक्रिय हैं। तथ्यपरक लेखन, संपादन और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के कारण उन्हें प्रदेश के बुद्धिजीवी वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त है।
एक संपादक के रूप में डॉ. तिवारी ने हमेशा नैतिक मूल्यों और सकारात्मक पत्रकारिता को अपनाया है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक परंपरा और भाषा के संरक्षण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

डॉ. तिवारी साहित्य सृजन में भी निरंतर सक्रिय हैं। उनके कविता, निबंध और आलेख समाज में चेतना जगाने का काम करते हैं। उन्होंने रायपुर के अनेक युवा पत्रकारों को प्रशिक्षित कर पत्रकारिता की मुख्यधारा से जोड़ा है। वहीं पिछले 06 वर्षों से दैनिक अखबार हिंदी समाचार पत्र दबंग स्वर का प्रकाशन के साथ साथ संपादन कर समाज में प्रहरी के रूप में योगदान दे रहे हैं ।
रायपुर प्रेस क्लब, साहित्यिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने उनके लंबे और रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश भर के 10 विभूतियों को मुंबई में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की ओर से स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित करने जा रही है जिसमें क्रांतिकारी पत्रकार , समाज सेवी ,साहित्यकार एवं लेखकों के नाम शामिल है जिसमें प्रमुख रूप से रायपुर शहर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ पी के तिवारी भी सम्मानित होंगे ।  
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की ओर से देशभर की 10 विभूतियों को स्वतंत्रता गौरव सम्मान से होगा सम्मान 


 पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार, समाजसेवी, साहित्यकार एवं लेखकों को *"स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026"* से सम्मानित किया जाएगा।

संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस की अनुशंसा पर
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष  राष्ट्रीय पर्व पर निम्नलिखित विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा:

स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026" के सम्मानित1. *श्रीमती निशा पारुलेकर* - जनप्रतिनिधि, मुंबई 
2. *डॉ. राकेश छोकर* - साहित्यकार, दिल्ली
3. *पंडित पी. के. तिवारी* - वरिष्ठ पत्रकार, रायपुर
4. *श्री कृष्णानंद शास्त्री* - वरिष्ठ पत्रकार, भोपाल
5. *श्री विनय माथुर* - प्रकाशक एवं संपादक, दिल्ली
6. *डॉ. शंकर घनशामदास अंडानी* - साहित्यकार, अहिल्यानगर, अहमदनगर, पुणे
7. *श्री सुधीर आजाद तम्बोली* - युवा क्रांतिकारी पत्रकार, रायपुर
8. डॉ अपूर्बा चक्रवर्ती, मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल
9. रूही कादरी, देहरादून उत्तराखंड
10. श्रीराम दास, भुवनेश्वर
 श्रीमती शशि दीप ने कहा कि _"आजादी के 80 साल पूरे होने पर ऐसे पत्रकारों और साहित्यकारों को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है जिन्होंने अपने सेवा भाव से देशभक्ति और जनजागरण का कार्य किया है। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की ओर से यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदान किया जाएगा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026 के लिए चयनित विभूतियों को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top