स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ की जेलों से छलके खुशी के आंसू: अच्छे आचरण पर 100 कैदी होंगे रिहा,रायपुर से 9 बंदियों की हुई रिहाई

Ramesh agrawal
0

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ की जेलों से छलके खुशी के आंसू: अच्छे आचरण पर 100 कैदी होंगे रिहा,रायपुर से 9 बंदियों की हुई रिहाई


खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विस-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की जेलों में सजा काट रहे ऐसे कैदियों को रिहा किया जा रहा है, जिनका जेल में आचरण और व्यवहार अच्छा रहा है। प्रदेश की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 100 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
रायपुर सेंट्रल जेल से आज 9 कैदियों को रिहा किया गया। जेल से बाहर निकलते समय कैदियों के हाथों में श्रीमद्भगवद्गीता की किताब नजर आई। रिहाई के बाद कैदियों ने नई शुरुआत के साथ समाज की मुख्यधारा में लौटने की उम्मीद जताई।
इन जेलों से रिहा होंगे कैदी
15 अगस्त से पहले प्रदेश की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 100 कैदियों को रिहा किया जाना है।
बिलासपुर सेंट्रल जेल – 48 कैदी
रायपुर सेंट्रल जेल – 20 कैदी
दुर्ग सेंट्रल जेल – 16 कैदी
अंबिकापुर सेंट्रल जेल – 8 कैदी
जगदलपुर सेंट्रल जेल – 9 कैदी
इनमें से रायपुर सेंट्रल जेल के 9 कैदियों की रिहाई आज हो चुकी है। बाकी कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया 15 अगस्त से पहले पूरी की जा रही हैं !


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top