खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विस-रायपुर। सीजीपीएससी घोटाला मामले में (CGPSC SCAM) अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो चुकी है। टामन सिंह सोनवानी से रिमांड अवधि के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से पूछताछ की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा सरकार को करप्शन मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने वाला बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में प्रदेश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से सीजीपीएससी घोटाले की जांच का वादा किया था। हमारी (भाजपा) पार्टी करप्शन के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कोई भी अपराध करेगा तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी पाए गए हैं, उन पर कार्रवाई हो रही है।
CGPSC घोटाला:-करप्शन के खिलाफ भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति- मुख्यमंत्री साय
जुलाई 26, 2026
0
Tags


