केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को अब यात्रा का लाभ मिलेगा

Ramesh agrawal
0

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को अब यात्रा का लाभ मिलेगा

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से अब छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम,  की यात्रा का लाभ मिलेगा*कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने का आग्रह किया

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा का लाभ मिलेगा

नई दिल्ली 22 जुलाई 2026

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर चर्चा की।

श्री साहू ने श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08895/08896) के संचालन के निर्णय के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विशेष रेल सेवा से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा में सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top