खरसिया के एमआर परिवार द्वारा पर्यावरण जन जागरूकता को लेकर आज गंजबाजार में आमसभा !
जुलाई 29, 2026
0
खरसिया ! आज 30 जुलाई की शाम 5 बजे स्थानीय सिद्ध हनुमानजी मंदिर परिसर गंजबाजार में प्रसिद्ध समाजसेवी मांगेराम रामौतार(एमआर)ग्रुप के सदस्य लायन ऋषि अग्रवाल द्वारा एक पेड़ माँ के नाम से वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत 30 जुलाई को शाम एक आमसभा का आयोजन भी किया गया हैं, जिसके मुख्य अतिथि रायगढ जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल एवं भाजपा नेता व पूर्व मप्र खनिज निगम के अध्यक्ष गिरधर गुप्ता होंगे ! इस परिवार ने अपनी स्वर्गीय माताजी की स्मृति में यह वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत परसकोल के कन्या स्कूल से की है, इसके अलावा एमआर परिवार द्वारा पेड़ लगाने के इक्षुक लोगो को महंगे फलदार वृक्षों के पौधे भी निःशुल्क सेवा दी जा रही हैं!
Tags

