विश्वासपुर एवं भीखमपुरा में दिव्यता और श्रद्धा के साथ मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद
सरिया/बरमकेला-
श्री श्री राधामाधव मंदिर आश्रम विश्वासपुर" एवं "स्वामी शिवानंद गौसेवा आश्रम भीखमपुरा" में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान,यज्ञ,भजन-कीर्तन एवं गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
हरिनाम भिक्षुक गुरु श्री नरसिंह दास जी महाराज एवं महामण्डलेश्वर रामप्रिय दास जी महाराज के चरणों में सैकड़ों शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं अनेक श्रद्धालुओं ने गुरु श्री नरसिंह दास जी महाराज और महामण्डलेश्वर रामप्रिय दास जी महाराज से दीक्षा ग्रहण कर गुरु-शिष्य परंपरा से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त किया।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातःकाल से ही आश्रम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यज्ञाचार्य व मंदिर के पुजारियों ने भगवान श्री राधा-कृष्ण, श्री चैतन्य महाप्रभु एवं श्री नित्यानंद महाप्रभु का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराए गए तथा विभिन्न प्रकार के पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया,विष्णु यज्ञ सम्पन्न हुआ।
जिससे पूरा आश्रम भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा सोशल मीडिया के संयोजक चूड़ामणि पटेल,पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैलाश नायक, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुनाथ पटेल,विक्रम सिंह राजपूत,जयप्रकाश पटेल,बंशीधर पटेल,ठंडाराम पटेल,ताराचंद नायक,रामकुमार पटेल,विदेश लाल साहू,सुरेश सिदार,राजकुमार सिदार,लक्ष्मण सिदार,दामोदर सिदार,ताराचंद सिदार,प्रेमलाल सिदार,घुराऊ सिदार सहित श्री गौर हरि भक्त वृंद एवं गौभक्त जन श्रद्धालु उपस्थित रहे।

