मलेरिया से दो बच्चों की मौत को लेकर भाजपा सरकार गम्भीर, आज कांकेर जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी

Ramesh agrawal
0



खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विस-कांकेर। जिले में सेरेब्रल (मस्तिष्क) मलेरिया के बढ़ते मामलों से हड़कंप मचा हुआ है। दो बच्चों की मौत से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज कांकेर के अधीन संचालित जच्चा-बच्चा अस्पताल अलबेलापारा में भर्ती हैं, वहीं 2 गंभीर पीड़ित बच्चों को रायपुर रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर जांच और उपचार किया जा रहा है।
इसी बीच जच्चा-बच्चा अस्पताल अलबेलापारा में भर्ती 2 बच्चों दुर्गा हुर्रा और विनोद कुमार निवासी मरमपानी दुर्गुकोंदल के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया, लेकिन बाद में पता चला कि परिजना बच्चों को अपने साथ घर लेकर चले गए हैं। हालांकि उन्हें दोबारा लाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हालात का जायजा लेने 28 जुलाई को कांकेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बस्तर संभाग के सभी सीएमएचओ की बैठक लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top