नगरपालिका खरसिया के मनोनीत पाँच एल्डरमेन को समारोह पूर्वक एसडीएम द्वारा दिलाई गयी, पद एवं गोपनीयता की शपथ
जुलाई 13, 2026
0
खरसिया।प्राइम छत्तीसगढ़, स्थानीय लखीराम ऑडिटोरियम में नगर पालिका परिषद खरसिया के छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवनियुक्त मनोनीत पाँच पार्षदों (एल्डरमेन) का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत भव्य, और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत नवनियुक्त एल्डरमेनों संजय कुमार अग्रवाल, रतन अग्रवाल, शशिभूषण राठौर, राकेश धृतलहरे एवं सरिता सहिस को मुख्य अतिथि श्रीमती रानी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव की विशेष उपस्थिति में रायगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रभारी एसडीएम खरसिया शिल्पा भगत द्वारा पद सत्यनिष्ठा एवं गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई गई।
Tags
