छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू सदन में सदस्य द्वारा श्रद्धांजलि के बाद शुरू हुई कार्यवाही !

Ramesh agrawal
0
रायपुर ! छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के आज पहले दिन की कार्रवाई की कार्यवाही शुरु होने से पहले पद्मश्री पंडवानी गायिका स्व तीजन बाई को सदन ने श्रद्धांजलि अर्पित की । वही उसके बाद एक तरफ कांग्रेस सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है तो दूसरी ओर सरकार भी जवाब देने के लिए रणनीति बना चुकी है। मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों से जुड़े सवाल पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों से जुड़े प्रश्न सदन में लगाए गए हैं। इसके अलावा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के विभागों से जुड़े सवालों के जवाब भी सरकार देगी। विधानसभा की कार्यसूची के मुताबिक कई स्थानीय और जनहित से जुड़े मुद्दे प्रश्नकाल में उठाए जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top