रायपुर ! आज छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पूज्य संत राजीव लोचन जी महाराज (श्री आनंद कुमार तिवारी जी) ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात की इस अवसर पर डॉ रमन सिंह ने लिखा है, कि संत राजीव लोचन ने विधानसभा स्थित अध्यक्षीय कक्ष में आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके सहयोग, सेवा-भाव एवं अनुभव से गौ संरक्षण, संवर्धन तथा गौ-सेवा से जुड़े कार्यों को नई गति एवं सशक्त दिशा प्राप्त होगी।
