छत्तीसगढ़ में ‘आप’ अपना रहा भक्ति मार्ग:छतीसगढ़ की सभी 90 विधानसभाओं में गूंजेगा हनुमान चालीसा

Ramesh agrawal
0




शांति और सामाजिक समरसता के लिए बड़ा आयोजन

खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विस-रायपुर। आम आदमी पार्टी (आप) छत्तीसगढ़ ने मंगलवार को सभी 90 विधानसभा में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश और देश में शांति, सद्भाव, सामाजिक समरसता तथा जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। आयोजन के दौरान देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक वातावरण की कामना की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top