भारत विकास परिषद के बैनर तले सिविल अस्पताल खरसिया में आयोजित रक्तदान शिविर में 43 यूनिट संग्रहित

Ramesh agrawal
0

खरसिया, 10 जुलाई। भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा खरसिया द्वारा शुक्रवार को स्थानीय सिविल अस्पताल खरसिया में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवियों, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 43 यूनिट रक्त की जांच उपरांत सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन के दौरान परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की।
भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के सदस्यों, चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top