खबर वर्ल्ड न्यूज़ सर्विस– रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हजयात्रा पर जाने के इच्छुक आवेदकगण अब 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर नंबर-03 से प्राप्त सूचना के अनुसार हज 2027 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई को बढ़ा कर 24 जुलाई कर दिया गया है ।

