बिलासपुर आरपीएफ की त्वरित कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता करगी रोड स्टेशन पर कल हुई डिरेलमेंट की घटना में शामिल 10 आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल ने 10 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Ramesh agrawal
0

बिलासपुर !  दिनांक 13.07.2026 को समय करीबन 14.20 बजे करगी रोड स्टेशन पी एफ-2 लाइन न.- 3 पर N-Box-914 empty रैक के 3 वेगन डीरेल होने की घटना प्रथम दृष्टिया ट्रैक पर JCB Bucket आने के कारण होना पाया गया। रेलवे सुरक्षा बल के जाँच के दौरान उक्त JCB Bucket को इंदौर से करगी रोड तक गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर, नर्मदा एक्सप्रेस के A-1 कोच अटेंडेंट के माध्यम से प्राइवेट ठेकेदार पवन नायक, निवासी- करपा, अनूपपुर के द्वारा मंगाया जाना पाया गया था, अधिक वजनी होने के कारण करगी रोड स्टेशन पी एफ 2 पर उतार कर पी एफ 1 की तरफ 5-6 मजदूरो के द्वारा ले जाते समय अचानक मालगाड़ी आ जाने से उक्त JCB Bucket को ट्रैक पर छोड़ दिया गया जिससे मालगाड़ी की 3 वैगन डिरेल हो गया I RPF के द्वारा तत्काल बिलासपुर से इंदौर तक के स्टेशनों का CCTV फुटेज की जाँच की गई, तो इंदौर रेलवे स्टेशन में उक्त JCB Bucket को कोच A-1 में चढ़ाया जाना पाया गया I बिलासपुर स्टेशन से कोच A-1 के कोच अटेंडेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, तो इंदौर में इससे चढाने वाले एवं करगी रोड में उतारने वाले का नाम एवं मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर इसमें शामिल सभी आरोपियों को उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुल अभी तक- 10 आरोपियों की गिरफ्तारी रेलवे एक्ट के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, उसलापुर द्वारा की गई है, जो इस प्रकार है –

1. कमलेश टेकाम @ मुन्ना, पिता- दयाराम, उम्र – 25 वर्ष,
2. नरहर सिंह @ पिंटू, पिता-रघुवर सिंह उम्र- 35 वर्ष,
3. देवा सिंह @ मुन्ना, पिता-दुक्कू सिंह उम्र – 38 वर्ष,
4. बुद्दू सिंह, पिता- गोगल सिंह, उम्र- 49 वर्ष,
5. छतरपति मरावी, पिता- हीरालाल मरावी उम्र – 32 वर्ष,
6. लोकेश मांडवी, पिता- कुशल मांडवी, उम्र 19 वर्ष ,
7. अनुराग मरावी, पिता- सुभाष मरावी , उम्र 31 वर्ष,
8. अभिषेक यादव, पिता- पप्पू यादव, उम्र 21 वर्ष, (JCB, Bucket को मगाने वाला)
9. मोहम्मद शमीर, पिता- मोहम्मद शलीम, उम्र 24 वर्ष, (Coach Attendant)
10. अमित यादव, पिता- जय प्रकाश यादव , उम्र 23 वर्ष,
*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top